बडी खबर : हरिद्वार मे बाहरी लोगों के प्रापर्टी खरीद पर हटी बाधा। आदेश रद्द। रजिस्ट्री कार्यालयों पर डीलरों का मेला

हरिद्वार में अन्य प्रदेशों के लोगों द्वारा प्रोपर्टी खरीदने से पहले पुलिस वेरीफिकेशन और अन्य जरुरी जांच करने की अनिवार्यता को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस अनिवार्यता के रद्द होने से प्रॉपर्टी डीलरों ने राहत की सांस ली है और इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर प्रॉपर्टी डीलरों का मेला सा लग गया […]

हरिद्वार में अन्य प्रदेशों के लोगों द्वारा प्रोपर्टी खरीदने से पहले पुलिस वेरीफिकेशन और अन्य जरुरी जांच करने की अनिवार्यता को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस अनिवार्यता के रद्द होने से प्रॉपर्टी डीलरों ने राहत की सांस ली है और इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर प्रॉपर्टी डीलरों का मेला सा लग गया है।

हरिद्वार और हरिद्वार के आसपास के इलाकों में दूसरे प्रदेश के लोग जमीनों में जमकर इन्वेस्ट कर रहे हैं, जिसके चलते ही जिला प्रशासन नई गाइडलाइन बनाने पर काम कर रहा है।

आपको बता दें कि 24 मई को जिलधिकारी हरिद्वार ने आदेश जारी किया था कि उत्तराखण्ड से बाहर के लोगों को जमीन या प्रोपर्टी खरीदने से पहले प्रोपर्टी खरीदने का कारण बताना होगा।  खरीदार का पुलिस वेरीफिकेशन भी अनिवार्य होगा। 

साथ ही जिस जमीन या मकान या दुकान को खरीदा जा रहा है। उसकी भी डिटेल में जांच की जाएगी। 

उसके बाद 26 मई को ही दोबारा आदेश जारी करते हुए इस आदेश पर रोक लगा दी गई। माना जा रहा हैं कि जिला प्रशासन अब नए सिरे से गाइडलाइन लाने की तैयारी कर रहा है। 

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts