मौसम अपडेट: तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन यानी 20 जून तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पहाड़ से मैदान तक तेज हवाओं […]

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन यानी 20 जून तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पहाड़ से मैदान तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।

आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की भी संभावना है।

साथ ही कुछ मैदानी क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा ऐतिहात बरतने की सलाह भी दी गई है।

20 और 21 जून को येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 और 21 जून को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 जून को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य में अगले दो-तीन दिन हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं कुछ मैदानी इलाकों में झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का आंशिक असर उत्तराखंड में भी दिख सकता है। जिसके चलते पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

 

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts