हादसा: यहां गहरी खाई में गिरा वाहन तीन घायल

टिहरी में थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग से आ रही है। यहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेटर रेफर किया गया है।  हादसा देर रात थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग पर मध्येबांसी अलमस बैंड से पहले हुआ है। वाहन सवार मैंडखाल से […]

टिहरी में थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग से आ रही है। यहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेटर रेफर किया गया है।

 हादसा देर रात थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग पर मध्येबांसी अलमस बैंड से पहले हुआ है। वाहन सवार मैंडखाल से अपने घर रौतू की बेली आ रहे थे। बताया जा रहा है इस दौरान बोलेरो वाहन संख्या UK 07 TA 6145 अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाया। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पपेंद्र भंडारी पुत्र चंदन भंडारी (उम्र 32 वर्ष), निवासी- रौतू की बेली, टिहरी (वाहन चालक)गूड्डू भंडारी पुत्र मदन भंडारी (उम्र 36 वर्ष), निवासी- रौतू की बेली, टिहरीभाग सिंह पुत्र सते सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी- रौतू की बेली के रूप में हुई है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts