हाई कोर्ट न्यूज़: मसूरी में पार्किंग के नाम पर बन रहा बहुमंजिला भवन। एमडीडीए को किया जवाब तलब

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):– ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने मंसूरी में पार्किंग के नाम पर बिना एम.डी.डी.ए.की अनुमति से बनाए ज रहे बहुमंजिला भवन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एम.डी.डी.ए.से कल 20 जून को स्थिति स्पस्ट करने को कहा है। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने अगली […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):– ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने मंसूरी में पार्किंग के नाम पर बिना एम.डी.डी.ए.की अनुमति से बनाए ज रहे बहुमंजिला भवन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एम.डी.डी.ए.से कल 20 जून को स्थिति स्पस्ट करने को कहा है। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई 20 जून को तय की है।

       मामले के अनुसार मसूरी निवासी शेखर पांडे ने जनहित याचिका दायर कर कहा की मसूरी नगरपालिका ने पार्किंग के नाम पर बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी पार्किंग छत पर बनाए जाने का प्रस्ताव है। अभी तक इस भवन की 7 मंजिलें बन चुकी हैं। नगर पालिका ने इसके निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये और मंजूर कर दिए हैं। जनहित याचिका में कहा गया है कि इसके निर्माण के लिए नगरपालिका ने एम.डी.डी.ए.से कोई अनुमति नहीं ली है। पूर्व में एम.डी.डी.ए.ने इसको सील कर दिया था, इसके बावजूद भी इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। याचिका में न्यायालय से प्राथर्ना की गई है कि इसके निर्माण पर रोक लगाई जाए, क्योंकि पार्किंग के नाम पर व्यवसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है ।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts