दर्दनाक: बस ने बाइक को मारी टक्कर। सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार जान गवाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। वही बीते रोज रुड़की से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार देहरादून हाईवे पर सालियर चेक पोस्ट के पास देहरादून डिपो की […]

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार जान गवाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। वही बीते रोज रुड़की से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी है।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार देहरादून हाईवे पर सालियर चेक पोस्ट के पास देहरादून डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिंचाई विभाग नलकूप खंड के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

सिफटेन (56) निवासी मुकर्रमपुर उर्फ कालेवाला भगवानपुर और सुशील कुमार (60) निवासी हजरतपुर बनवाला थाना बुग्गावाला सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में कर्मचारी थे। मंगलवार को दोपहर में दोनों कर्मचारी एक ही बाइक पर रुड़की से भगवानपुर की तरफ जा रहे थे।

वह देहरादून हाईवे पर सालियर चेक पोस्ट पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार देहरादून रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार कर्मचारी सड़क पर गिर पड़े और बस की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts