सावधान: रील बनाना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे। […]

मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

Also Read This

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

बड़ी खबर: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर सील। अब तक 12 पर हुआ एक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Related Posts