दुखद : गुमखाल-सतपुली मार्ग पर दो दिनों बारिश में भीगती दिख रही बुजर्ग महिला, पुलिस प्रशासन की अन्देखी

अनुज नेगी

पौड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग 121 के मध्य गुमखाल-सतपुली पर पिछले दो दिनों से भारी बारिश में एक बुजर्ग महिला घूमती दिखाई दी,मगर पुलिस प्रशासन ने जरा भी इस बुजर्ग महिला की सुध लेना तक नही समझा, जबकि इस मार्ग पर हमेशा बाघ का डर बना रहता है।

वही आज सुबह जब स्थानीय समाजसेवी भारत सिंह रावत को बारिश में भीगती बुजर्ग महिला दिखी तो उन्होंने बुजर्ग महिला को गाड़ी में बिठा कर खाना खिलाया,ओर उनसे उनका घर का पता जाना।

बुजर्ग महिला ने बताया कि उनका घर एकेश्वर ब्लॉक के नालाई गांव में है,वही अब उनकी रहने की व्यवस्था बृद्ध आश्रम की जा रही हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts