गुड न्यूज: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की स्पार्क रैंकिंग में उत्तराखंड को पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में पहला और देश में मिला तीसरा स्थान।

उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी आन पडी है,  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्तराखंड ने बड़ी छलांग लगाई  है। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्वोत्तर व हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्वोत्तर व हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा था।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से केरल के कोच्चि में आयोजित समारोह में उत्तराखंड को यह दोनों पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार स्वरूप राज्य को प्रशस्ति पत्र और आठ करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

शहरी विकास विभाग के अपर बक निदेशक अशोक पांडेय ने बताया उप कि 23 व 24 जून को कोच्चि में हुए समारोह में राज्य को यह पुरस्कार  प्रदान किए गए। इसमें वित्तीय वर्ष व 2021-22 के लिए दो करोड़ व वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए छह करोड़ की राशि पुरस्कार स्वरूप राज्य को प्रदान की गई है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरों में रह रहे गरीब परिवारों का सामाजिक व आर्थिक क्षमता विकास करते हुए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts