मौसम अलर्ट : देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिलहाल झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 29 जून से 3 जुलाई तक चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, […]

उत्तराखंड में फिलहाल झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 29 जून से 3 जुलाई तक चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts