बड़ी खबर: UKSSSC के अध्यक्ष ने कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट 3 दिन में जारी करने का दिया आश्वासन

कनिष्ठ सहायकों की भर्ती में 761 पदों की रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों को साथ में लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जेएस मार्तोलिया से मिले। आयोग के अध्यक्ष जेएस मर्तोलिया ने दो-तीन दिन के भीतर रिजल्ट […]

कनिष्ठ सहायकों की भर्ती में 761 पदों की रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों को साथ में लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जेएस मार्तोलिया से मिले।

आयोग के अध्यक्ष जेएस मर्तोलिया ने दो-तीन दिन के भीतर रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया।

यूकेडी मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने आयोग के अध्यक्ष से वार्ता का हवाला देते हुए कहा कि वार्ता सकारात्मक रही और जल्दी ही कनिष्ठ सहायक भर्ती के रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है।

सेमवाल ने कहा कि वर्ष 2020 से कनिष्ठ सहायक भर्ती का परिणाम जारी नहीं हुआ है, जबकि हाल ही में हुई कई भर्तियों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इससे अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल है।

यूकेडी श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि यदि जल्दी ही आयोग के अध्यक्ष के वादे के अनुसार रिजल्ट जारी नहीं होता तो उत्तराखंड क्रांति दल आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा।

 यूकेडी नेताओं के साथ दर्जनों बेरोजगार अभ्यर्थी भी शामिल थे।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts