मौसम अपडेट : आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी […]

उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा नैनीताल ,उधम सिंह नगर , चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 

वहीं 2 जुलाई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 और 4 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में जबकि4 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी और तीव्र दौर की बारिश की संभावना है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है और ऐतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read This

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

बड़ी खबर: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर सील। अब तक 12 पर हुआ एक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Related Posts