हादसा दु:खद – चकराता घूमने आए पर्यटकों की खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत चार घायल

चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में देहरादून निवासी विनय कश्यप  निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून, आयुष कंसल […]

चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में देहरादून निवासी विनय कश्यप  निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून, आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून में सवार थे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हादसे विनय कश्यप  की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। 

कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Also Read This

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

बड़ी खबर: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर सील। अब तक 12 पर हुआ एक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Related Posts