बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 7 जुलाई यानी आज मंत्रिमंडल की बैठक होगी।सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी।  जुलाई महीने की यह पहली मंत्रिमंडल बैठक बुलाई गई है। जिसमें तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

इन बिंदुओं पर लग सकती है मुहर :

  •  समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर चर्चा 
  • बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव 
  • बैठक में उद्यान और कृषि विभाग के लिए एक महानिदेशक की नियुक्ति के लिए पद सृजित करने का प्रस्ताव
  • उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से संबंधित महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधित प्रस्ताव
  •  राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी-नमक देने का प्रस्ताव 
  • राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण शुल्क को बराबर करने का प्रस्ताव, 
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव, कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव, 
  • स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, 
  • राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है।  जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। 
  • आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन
  • प्रदेश में नौ स्थानों पर नई टाउनशिप बसाने
  • विधानसभा सचिवालय भर्ती एवं सेवा नियमावली का प्रस्ताव 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts