बड़ी खबर: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन ने दिया पद से इस्तीफा

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि प्राधिकरण के चेयरमैन ने अपने पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया है।

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी के कोटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु को अपना इस्तीफा सौंपा। 

पिछले दिनों सीएम धामी ने प्राधिकरण में तैनात रहे अरुणेंद्र चौहान का तबादला यहां से कर दिया था।

पूर्व आईएएस कोटिया ने हस्तलिखित त्यागपत्र में लिखा कि वे आज पूर्वान्ह से त्यागपत्र देता हूँ।

इस साल के दिसम्बर महीने तक कोटिया का कार्यकाल था। उनकी गिनती बेहतर अधिकारियों में होती रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts