बिग न्यूज: भूस्खलन का वायरल वीडियो, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के कवारब में भूस्खलन का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुल पार से खींचा गया ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार भूस्खलन का शिकार होने से बाल बाल बच गए।      नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा में पुल के समीप अल्मोड़ा मार्ग में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के कवारब में भूस्खलन का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुल पार से खींचा गया ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार भूस्खलन का शिकार होने से बाल बाल बच गए।

     नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा में पुल के समीप अल्मोड़ा मार्ग में एक भूस्खलन का वीडियो बना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भूस्खलन को भांपते हुए रोडवेज बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को कुछ दूरी पर रोक लिया। बस के पीछे ट्रैफिक भी रुक गया और सुरक्षित हो गया। इस बीच एक स्कूटी सवार अपनी जिंदगी का रिस्क लेकर, भूस्खलन को चुनौती देते हुए उसे पार कर गया। बात दें कि ये रोड चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही है। कटे हुए एक हिस्से में कमजोर पड़ी पहाड़ी टूटकर गिर गई। इस क्षेत्र में जे.सी.बी.मशीन से पहाड़ की कटाई की जा रही है। पहाड़ से भूस्खलन के दौरान धूल का एक गुबार भी उठा। भूस्खलन के बाद मार्ग को मशीन की मदद से खोल दिया गया। वीडियो नैनीताल जिले में मोना लवेशाल को जाने वाले मोटर मार्ग से बनाया गया है।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts