दर्दनाक हादसा: यहां गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन, दो की मौत, पांच घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात हुए सड़क हड़से में दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत जबकि पांच घायलों को मुश्किल रैस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। एस.डी.आर.एफ.ने रात के अंधेरे में खतरनाक जंगल में रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घायलों को रैस्क्यू किया।        नैनीताल के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को मध्यरात्रि में एक पर्यटक वाहन […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात हुए सड़क हड़से में दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत जबकि पांच घायलों को मुश्किल रैस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। एस.डी.आर.एफ.ने रात के अंधेरे में खतरनाक जंगल में रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घायलों को रैस्क्यू किया।

       नैनीताल के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को मध्यरात्रि में एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली, जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम को रैस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया। नैनीताल से कालाढूंगी रोड में प्रिया बेंड पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम अपने आवश्यक रैस्क्यू उपकरणों के साथ उप-निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल में टीम, खाई में गिरे वाहन तक पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त सैलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे जो यू.पी.के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे।एस.डी.आर.एफ.ने यू.पी.निवासी 22 वर्षीय आकाश, 52 वर्षीय प्रेमचंद, 50 वर्षीय अरुणा, 25 वर्षीय शालू और ढाई वर्षीय शालू को घायलावस्था में खाई से रैस्क्यू कर लिया। टीम को खाई में गिरी कार से 27 वर्षीय राहुल और 25 वर्षीय राजीव का शव गाड़ी से बरामद हुआ।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts