अपडेट: अगले 3 दिन बरसेगा मानसून । येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। आगामी 22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट […]

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। आगामी 22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार 19 जुलाई को प्रदेश भर में झमाझम बरसात होगी,जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में  फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है 22 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा।

डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 19, 20 और 22 जुलाई को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश भी देखने को मिलेगी जिसको लेकर कई दौर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वही 21 जुलाई को प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts