बड़ी खबर: यहां दो सप्ताह से बंद पड़ा प्राथमिक विद्यालय,शिक्षा विभाग नहीं ले रहा संज्ञान

रिर्पोट:  गिरीश चन्दोला थराली का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली विगत दो सप्ताह  विद्यालय बंद है,ऐसे में शिक्षा विभाग बेखबर नजर आ रहा है। दो सप्ताह पहले राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के पास में भूस्खलन होने से पत्थर गिर रहे थे,राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया था । लेकिन […]

रिर्पोट:  गिरीश चन्दोला

थराली का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली विगत दो सप्ताह  विद्यालय बंद है,ऐसे में शिक्षा विभाग बेखबर नजर आ रहा है।

दो सप्ताह पहले राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के पास में भूस्खलन होने से पत्थर गिर रहे थे,राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया था ।

लेकिन अब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारी विद्यालय का संज्ञान नही ले रहे ।

वही, उप खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श का कहना है कि कल विद्यालय में अभिभावकों की मीटिंग होगी उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा हैं ।

आखिरकार विद्यालय को अन्य जगह क्यों नहीं चलाया गया यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है! जबकि विद्यालय के पास अन्य सुरक्षित भवन भी हैं।

 दो सप्ताह से बच्चे स्कूल नहीं गए हैं ऐसे में नौनिहालों का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। वही नन्हे मुन्ने बच्चे इन दिनों अपने पठन-पाठन के लिए विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में कैसे पढ़ेंगे बच्चे कैसे बढ़ेंगे बच्चे यह वाक्य कैसे साकार होगा ,लेकिन शिक्षा विभाग की गैर जिम्मेदारी के चलते यह बच्चे अपना भविष्य कैसे तय करेंगे जिन विद्यालय में यह बच्चे पढ़ते हैं उनके शिक्षक तो रोज स्कूल आते हैं .लेकिन बिना बच्चों के स्कूल पहुंच रहे हैं  बच्चे घर में छुट्टी काट रहे है।

जब इस बाबत जिलाशिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला से पूछा गया तो यह मामला उनके संज्ञान में पहले से ही नहीं था ,उन्होंने कहा की उप खंड शिक्षा अधिकारी से बात नहीं हो पा रही है जैसे ही बात होगी तत्काल ही समस्या के समाधान निकाला जायेगा।

वही अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है । लगातार वह विद्यालय के चक्कर काट रहे हैं और शिक्षकों एवं जो विद्यालय उप खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श हैं। उनसे लगातार बातचीत कर रहे की विद्यालय कब तक खुलेगा  उनके द्वारा अभी कुछ जबाब नही दिया गया ,इस बाबत बच्चों के परिजनों ने उपजिलाधिकारी को भी इसकी शिकायत की।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts