पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

RTI खुलासा: इस जिले में पुलिस के पास है आठ घोड़े। रखरखाव पर हुए करोड़ों खर्च। पढ़े पूरी डिटेल्स

August 4, 2023
in उत्तराखंड
RTI खुलासा : सरकारी कार्यालय में महीने में 4 या उससे अधिक दिन देर से आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रावधान
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिला पुलिस के पास आठ घोड़े(अश्व)हैं जिनके रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सूचना के अधिकार में घोड़ों के भोजन, उम्र, लिंग, रखरखाव और सरकार से प्राप्त धनराशि दी गई है।

         सूचना के अधिकार के अंतर्गत हल्द्वानी निवासी हेमंत गौनिया ने बीती एक जून को नैनीताल एस.एस.पी.कार्यालय को पत्र लिखकर जिले में पुलिस के पास मौजूद घोड़ों पर कुछ सूचनाएं मांगी थी। सूचना देते हुए प्रभारी घुड़सवार पुलिस की तरफ से बताया गया कि उनके पास वर्तमान में आठ घोड़े उपलब्ध हैं जिनके नाम, लिंग और उम्र निम्न है।

  1. अगरजीत – घोडा – 24 वर्ष
  2. रानी – घोडी – 23 वर्ष 
  3. फ्योली – घोड़ी – 23 वर्ष
  4. नीलम – घोड़ी – 12 वर्ष
  5. रूबी – घोड़ी – 11 वर्ष
  6. चंचल – घोड़ी – 12 वर्ष
  7. आकाश – घोड़ा – 12 वर्ष और
  8. अलमस्त – घोड़ा – 12 वर्ष

       सूचना में जानकारी दी गई कि 16 दिसंबर 2016 को घुड़सवार पुलिस की घोड़ा शाखा स्थापित हुई। नियमानुसार घोड़े को नाश्ते में चना दाल, जौ दला, चोकर गेंहू, नमक और हरी घांस खिलाई जाती है। लंच के दौरान दला चना, दला जौ, चोकर गेहूं, जइ दली, नमक आदि दिया जाता है जबकि रात को चना दाल, जौ दला, चोकर गेंहू, नमक, तेल अलसी और सूखी घास दी जाती है। घोड़ों को गर्मी से राहत देने के लिए सीलिंग फैन और कूलर लगाए गए हैं जबकि जाड़ों में चोगा(झूल)और पर्दों की व्यवस्था की जाती है। 

      पुलिस कार्यालय से बीती सात जून को मिली जानकारी के अनुसार इन घोड़ों के रखरखाव और देखरेख में वर्ष 2016-17 से अबतक कुल ₹68,72,156/=(अड़सठ लाख बहत्तर हजार एक सौ छप्पन रुपये)खर्च हुए हैं। इसी क्रम में वर्ष 2016 से 2023 तक शासन से कुल ₹1,16,08,873 की धनराशि प्राप्त हुई जबकि घोड़ों की देखरेख और रखरखाव में कुल ₹1,03,07,933 खर्च हो गए और ₹13,00,940 बांकी हैं।


Previous Post

आफत की बारिश : यहां भूस्खलन ने मचाई तबाही । कई लोगों के लापता होने की संभावना

Next Post

एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस के छात्र-छात्राओं से किया संवाद, एडवेंचर से जुडे रहस्यों से कराया रूबरू...

Next Post
एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस के छात्र-छात्राओं से किया संवाद, एडवेंचर से जुडे रहस्यों से कराया रूबरू…

एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस के छात्र-छात्राओं से किया संवाद, एडवेंचर से जुडे रहस्यों से कराया रूबरू...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • बिग एक्शन: दो IAS, एक PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!