तीन महीने से लापता उत्तरकाशी की ‘अनिता’ का नहीं लगा कोई सुराग..

रिर्पोट -नीरज उत्तराखंडी  उतरकाशी जिला मुख्यालय के निकट निरोकोट गाँव से 21 जून से लापता 22 वर्षीय अनिता का तीन महीने बाद भी पुलिस कोई पता नही लगा पायी है। बताते चलें  कि  बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली ‘अनिता’  21 जून से लापता है। 21 जून को सुबह दस बजे गाँव से मात्र […]

रिर्पोट -नीरज उत्तराखंडी 

उतरकाशी जिला मुख्यालय के निकट निरोकोट गाँव से 21 जून से लापता 22 वर्षीय अनिता का तीन महीने बाद भी पुलिस कोई पता नही लगा पायी है।

बताते चलें  कि  बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली ‘अनिता’  21 जून से लापता है। 21 जून को सुबह दस बजे गाँव से मात्र आधा किमी दूर घास के लिए जंगल गयी अनिता शाम तक घर नही लौटी ।जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गयी, परिजनों द्वारा 23 जून को अनिता की गुमशुदगी के बारे में थाना कोतवाली उतरकाशी में एफआईआर भी दर्ज करवाई गयी, लेकिन अब तक लापता युवती  के संबंध में कोई सूचना नहीं है।

युवती के पिता भगवान सिंह गुंसाई ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ उसे जगह -जगह ढूंढ रहे हैं, उन्हें पुलिस द्वारा भी किसी तरह की कोई सूचना नही मिली है कि पुलिस ने उनकी बेटी को ढूंढने का क्या प्रयास किया है? युवती के पिता ने पुलिस-प्रशासन और सरकार से उनकी जवान बेटी को ढूंढ़ने में मदद की गुहार लगायी है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts