पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव : पार्वती दास ने भरा नामांकन। समर्थन में पहुंचे सीएम धामी

August 16, 2023
in उत्तराखंड
बागेश्वर उपचुनाव : पार्वती दास ने भरा नामांकन। समर्थन में पहुंचे सीएम धामी
ShareShareShare

-चंदन की पार्वती को जिताने के साथ उनके सपने को पूरा करने काम करना है- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

– बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी।

– बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

– वह मुझे हमेशा अपना भाई मानते थे वो हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए एक दिन भी शांत नहीं बैठते थे।

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर/ बागेश्वर विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टियों ने कमर कस ली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा के प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है उन्होंने कहा पूर्व मंत्री स्व. चंदनराम दास के द्वारा कार्य किए कार्य हमेशा याद रहेंगे। उनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए है। वो हमेशा बागेश्वर की समस्या को लेकर चिंतित रहते थे। हमेशा सड़कों की व्यवस्था हो स्वास्थ्य की समस्या हो या स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो उसकी चिंता करते थे। उन्होंने कहा कि चंदन की पार्वती को जिताने के लिए बागेश्वर की जनता से वह अपील कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें अपार सहयोग करते हुए भारी मतों से विजयी बनायेगी।

ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा की उन्होंने कहा की मैने मुख्य चुनाव में भी इसी जगह पर एक भारी रैली की थी जिसमें जनता से उन्हें जिताने के लिए अपील भी गई थी और जनता ने आपार सहयोग भी दिया था और दास रिकार्ड मतों से जीते भी थे। और आज विश्वास नहीं हो रहा है कि चंदन दास हमारे बीच नहीं है यह एक परिवार की क्षति नही है पूरे बागेश्वर की क्षती है। वह मुझे हमेशा अपना भाई मानते थे वो हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए एक दिन भी शांत नहीं बैठते थे। वो बागेश्वर के दास के रूप में काम करते थे। उन्होंने कहा की जो भीड़ यहां मौजूद है उससे पता चल रहा है की भाजपा आज ही जीत गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्वती जी अपने भाषण में आज भावुक हो गई थी उनको हम सब ने मिलकर हिम्मत दी है वो अकेले नहीं है उनके पीछे हजारों लाखों लोग है। दास जी के बचे हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बागेश्वर की जनता के लिए आगे बढचढ़ कर आगे बढ़ना है। जब चम्पावत में उपचुनाव हुआ लोगो ने 94 % वोट देकर एक रिकार्ड बनाया है। चंदन राम दास ने जितने भी प्रस्ताव दिए थे उन्हें आगे बड़ाने का लगातार काम किया गया है। आगे भी ऐसे ही बड़ाया जायेगा। विपक्षी दल ने आज तक कोई काम नही किया है उन्हे केवल वोट बैंक की राजनीति करते है वो विकास को जानते तक नहीं है। वो चुनाव के समय में किसी भी तरह के झूठे वादे करने से पीछे नहीं हटते है। भाजपा मतलब विकास, भाजपा मतलब भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, भाजपा मतलब लैंड जेहाद, लव जेहाद अतिक्रमण मुक्ति देना, भाजपा मतलब निवज्वानो का भविष्य सुरक्षित करना, भाजपा मतलब एक समान कानून लाने वाला राज्य उत्तराखंड है, इसके लिए हमे आप लोगो ने ही आशीर्वाद दिया है, भाजपा मतलब भू कानून, भाजपा मतलब भगवान राम लला का मंदिर बनाना,भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण करना,भाजपा मतलब देश का विकास करना है। चंदन राम दास जी का स्वभाव था वो कितने भी वो बीमार हो काम में लगे रहते थे। मंत्री बनने के बाद बागेश्वर ने जब वो पहली बार आए थे तो अपना भाषण खत्म करने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए। उसके बाद उन्हें दिल्ली भर्ती किया गया। था लेकिन फिर भी बागेश्वर के लिए उस बीमारी में भी चिंतित रहते थे। खोली में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाना था उसकी डीपीआर तैयार है। वो पेयजल की समस्या के लिए ज्यादा चिंतित रहते थे। मंडलसेरा जेठाई खरेही जैसी आठ महत्पूर्ण कार्य कराए है। उनका सपना था की बागनाथ की भूमि हरिद्वार की तर्ज पर बने उसे जल्द बनाया जाएगा। उनके हर सपने को पूरा किया जाएगा।

चंदन की पार्वती को जिताने के साथ उनके सपने को पूरा करने का काम करना है। आज आप सबके सामने यह कह सकता हूं कि आज उत्तराखंड में लगातार काम किया जा रहा है। जिन योजनाओं की शिलान्यास किया जा रहा है उसका लोकार्पण भी किया जा रहा हैं। भाजपा महिलाओ के लिए 30% का कानून लेकर आई है जिससे उन्हें हर जगह मौका मिलेगा। पर्यटन की नई नीति बनाई गई है। बागनाथ मंदिर के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं बनाई गई है। सैकडो योजनाएं बनी हुई है। जिसे पूरा करना हम सब की जिमेदार है। हम भारी मतों से जरूर जीतेंगे और सुंदर बागेश्वर के संकल्प को पूरा करेंगे।

बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे थे, जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम शामिल था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चला। पार्टी का भी चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। इस मौक़े पर आज सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस पर हज़ारों की संख्या में बागेश्वर की जनता  , जिला अध्यक्ष इन्द्र सिंह फ़र्स्वाण, विधायक कपकोट सुरेश गाड़िया, संजय परिहार, नवीन परिहार, शिव सिंह बिष्ट, कुन्दन परिहार, बलवन्त सिंह भौर्याल, सुबोध लाल साह, राजेन्द्र परिहार, रणजीत दास, धीरेंद्र परिहार, गौरव दास सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

♦️पार्वती दास ने किया जीत का दावा—

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास जी के प्रति बागेश्वर विधानसभा की जनता की यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बागेश्वर उपचुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु के बाद से सीट खाली हो गई थी।

 


Previous Post

ब्रेकिंग: प्रेमलाल बने हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट

Next Post

अजब-गजब : अफसर करने लगे भाजपा नेताओं की चाकरी, वायरल पत्र

Next Post
एक्सक्लूसिव खुलासा : शातिर दिमाग लगाकर ग्राम प्रधान ने ठिकाने लगाई तमाम जमीने। बनी करोड़ों की मलकिन

अजब-गजब : अफसर करने लगे भाजपा नेताओं की चाकरी, वायरल पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • शर्मनाक: भाजपा नेत्री पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दरिंदगी के आरोप। हुई गिरफ्तार
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले..
  • हादसा : दर्शन को जा रहे बाइक सवार आवारा पशुओं से टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल।
  • ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप: अंकुश के शतक से हिमाचल ने गोवा को 8 विकेट से हराया
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!