बड़ी खबर: 108 सेवा के कार्मिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली। विकासखंड पोखड़ा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप आपातकालीन सेवा 108 के वाहन चालक से मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वाहन चालक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पोखड़ा बैंड पर गाड़ी का टायर बदल रहा था । उस दौरान दो स्थानीय युवक वहा पहुंचे […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली। विकासखंड पोखड़ा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप आपातकालीन सेवा 108 के वाहन चालक से मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक वाहन चालक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पोखड़ा बैंड पर गाड़ी का टायर बदल रहा था । उस दौरान दो स्थानीय युवक वहा पहुंचे और वाहन चालक जानलेवा हमला कर मारपीट करते हुए उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया। 

आनन-फानन में घायल वाहन चालक को स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कार्मिकों द्वारा संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसका उपचार हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण में किया गया। 

घटना से 108 कर्मियों में रोष बना हुआ है। वहीं मामले की सूचना राजस्व पुलिस को भी दे दी गई है। 

एसडीएम चौबट्टाखाल नवाजिश खलीक ने कहा कि घटना की जांच कर दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts