दुखद: कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो स्कूली छात्रों की मौत। मचा कोहराम

बाजपुर 

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

कैंटर की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। 

शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल, अर्जुन (13) पुत्र भारत व रवि (14) पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे

बीते शुक्रवार की देर शाम सीएनजी आटो में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। 

उत्तर प्रदेश बार्डर मानपुर के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने आटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में आटो सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में जब परिजन निशांत को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं अर्जुन को स्वार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक निशांत का शव बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के स्वजन ने बताया कि निशांत और अर्जुन एक ही क्लास में थे। वह इंटर कालेज बाजपुर में कक्षा 10 के छात्र थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts