दुखद: कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो स्कूली छात्रों की मौत। मचा कोहराम

बाजपुर  रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  कैंटर की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।  शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल, अर्जुन (13) पुत्र भारत व रवि (14) पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे बीते शुक्रवार की देर […]

बाजपुर 

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

कैंटर की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। 

शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल, अर्जुन (13) पुत्र भारत व रवि (14) पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे

बीते शुक्रवार की देर शाम सीएनजी आटो में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। 

उत्तर प्रदेश बार्डर मानपुर के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने आटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में आटो सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में जब परिजन निशांत को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं अर्जुन को स्वार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक निशांत का शव बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के स्वजन ने बताया कि निशांत और अर्जुन एक ही क्लास में थे। वह इंटर कालेज बाजपुर में कक्षा 10 के छात्र थे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts