कलियर हत्यकांड: 20 वर्षीय युवती की हत्या कर कोतवाली पहुंचा युवक, जानिए मामला …

कलियर। रिपोर्ट नीरज धीमान  कलियर निवासी एक युवक ने युवती की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया। वहीं युवक की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई।  घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलियर पुलिस […]

कलियर।

रिपोर्ट नीरज धीमान 

कलियर निवासी एक युवक ने युवती की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया। वहीं युवक की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। 

घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलियर पुलिस ने युवक की निशानदेही पर शव को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, कलियर निवासी एक युवक जिसका नाम शादाब बताया गया है, शाम के समय सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है। जिसका शव मेहवड़ के समीप एक बाग में पड़ा है। युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। 

उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली और जानकारी लेने पर पता लगा कि उक्त क्षेत्र कलियर थाने की सीमा में आएगा। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पाकर पुलिस युवक को लेकर मौके पर पहुंची। जहां युवती का शव आम के बाग के पास नाले में पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

वहीं इस संबध में सीओ पल्लवी त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Also Read This

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

एक्शन: उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार। पुलिस के सामने उगला सच, वजह जानकर चौंक जाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून...

Related Posts