बड़ी खबर: चारधाम यात्रा के लिए 75 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, 55 लाख से अधिक ने किये दर्शन

चारधाम यात्रा के लिए इस बार 75 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया, वहीं अब तक 55.80 लाख यात्रियों ने दर्शन किए ।

केदारनाथ में सर्वाधिक 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि बदरीनाथ धाम में 18 लाख, गंगोत्री में 9.05 लाख, यमुनोत्री में 7.35 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 55.78 लाख हो गई है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई, जिसके लिए यात्रियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य हुआ था। पर्यटन विभाग ने यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यात्रा के बीच में काफी बार पंजीकरण को भीड़ अधिक होने के चलते रोकना भी पढ़ रहा था।

बुधवार को विधि-विधान से केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। जबकि बीते दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए हैं। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे।

पर्यटन विभाग ने तीन धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण बंद कर दिया है। तब तक बदरीनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts