बड़ी खबर: चारधाम यात्रा के लिए 75 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, 55 लाख से अधिक ने किये दर्शन

चारधाम यात्रा के लिए इस बार 75 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया, वहीं अब तक 55.80 लाख यात्रियों ने दर्शन किए । केदारनाथ में सर्वाधिक 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि बदरीनाथ धाम में 18 लाख, गंगोत्री में 9.05 लाख, यमुनोत्री में 7.35 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा में […]

चारधाम यात्रा के लिए इस बार 75 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया, वहीं अब तक 55.80 लाख यात्रियों ने दर्शन किए ।

केदारनाथ में सर्वाधिक 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि बदरीनाथ धाम में 18 लाख, गंगोत्री में 9.05 लाख, यमुनोत्री में 7.35 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 55.78 लाख हो गई है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई, जिसके लिए यात्रियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य हुआ था। पर्यटन विभाग ने यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यात्रा के बीच में काफी बार पंजीकरण को भीड़ अधिक होने के चलते रोकना भी पढ़ रहा था।

बुधवार को विधि-विधान से केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। जबकि बीते दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए हैं। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे।

पर्यटन विभाग ने तीन धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण बंद कर दिया है। तब तक बदरीनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts