बिग एक्शन: आबकारी आयुक्त ने कई अधिकारीयों को किया निलंबित, कई को पदमुक्त

आबकारी आयुक्त हरीश चंद सेमवाल ने कई अधिकारीयों को निलंबित कर दिया तो कई अधिकारीयों को पद से हटा दिया हैं। आबकारी आयुक्त हरीश चंद सेमवाल ने ये बड़ी कार्यवाही कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई।  हरिद्वार में आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र  सेमवाल के निर्देश पर 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में […]

आबकारी आयुक्त हरीश चंद सेमवाल ने कई अधिकारीयों को निलंबित कर दिया तो कई अधिकारीयों को पद से हटा दिया हैं।

आबकारी आयुक्त हरीश चंद सेमवाल ने ये बड़ी कार्यवाही कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई। 

हरिद्वार में आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र  सेमवाल के निर्देश पर 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी एवं विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई। उक्त प्रकरण में इन विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-

1–जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

2–आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार संजय सिंह रावत को लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया।

देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड शराब अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इस मामलें में निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-

1- देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है।

2- राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून ६ सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया।

3- सुश्री सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया।

4-  प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts