10 लाख जुर्माना और जेल : मोबाईल सिम कार्ड खरीदने और बेचने से पहले पढ़े यह खबर

साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है और आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो रहा है. नए महीने के साथ ही नए बदलाव और नियम लागू हो रहे हैं। इसमें सिम कार्ड से जुड़े कई नए नियम हैं, जो आपकी जेब और जिंदगी दोनों पर असर डालेंगे।  एक दिसंबर 2023 से देश में कई […]

साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है और आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो रहा है. नए महीने के साथ ही नए बदलाव और नियम लागू हो रहे हैं।

इसमें सिम कार्ड से जुड़े कई नए नियम हैं, जो आपकी जेब और जिंदगी दोनों पर असर डालेंगे। 

एक दिसंबर 2023 से देश में कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। एक बड़ा बदलाव सिम कार्ड को लेकर होने जा रहा है। सिम कार्ड को लेकर सरकार ने नए नियम बनाए हैं जो एक दिसंबर से लागू हो रहा है। सिम कार्ड के नए नियम के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और जेल की सजा का भी प्रावधान है।

1 दिसंबर, 2023 से देश में सिम कार्ड को खरीदने और बेचने से जुड़े नए नियम लागू हो रहे हैं।पहले होता था कि लोग एक आईडी पर कई सिम एक साथ खरीद लेते थे, लेकिन अब 1 दिसंबर से एक आईडी पर लिमिटेड संख्या में ही सिम खरीदने की अनुमति रहेगी।

इसी साल अगस्त में नए सिम कार्ड को लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई थी जो कि एक दिसंबर से लागू हो रही है।

सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि 8 महीने में देश में 52 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए हैं, जबकि 67,000 डीलरों को ब्लैक लिस्ट में डाला गया है।

करीब 300 सिम डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फर्जी सिम कार्ड गिरोह में शामिल करीब 66,000 WhatsApp अकाउंट को भी ब्लॉक किया गया है।

सिम कार्ड बेचने वाले सभी डीलरों को पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। यदि कोई डीलर ऐसा नहीं करता है और थोक में सिम कार्ड बेचता है तो उसके ऊपर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है और जेल की सजा भी हो सकती है। सभी सिम डीलरों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यदि आप किसी कारणवश अपने मौजूदा नंबर के लिए नया सिम कार्ड लेते हैं तो आपको फिर से आधार कार्ड देना होगा और एड्रेस प्रूफ भी देना होगा।अब एक आईडी कार्ड पर सीमित संख्या में ही सिम कार्ड जारी होंगे। यदि कोई बिजनेस चला रहा तो वह अधिक सिम ले सकेगा।

आम आदमी एक आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ले सकता है।सबसे अहम बात नए नियम के मुताबिक नंबर बंद होने के 90 दिन बाद ही उस नंबर से नया सिम कार्ड जारी किया जाएगा। सिम बंद होने के तुरंत बाद उसी नंबर से नया सिम जारी नहीं होगा।

Also Read This

बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे...

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

Related Posts