बड़ी खबर: तबादलों के बावजूद दुर्गम में सेवा देने के इच्छुक शिक्षकों को मिली छूट। आदेश जारी ..

शिक्षा विभाग में कई शिक्षकों के दुर्गम से सुगम में तबादले हुए थे लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो दुर्गम में ही सेवा देना चाहते हैं तो ऐसे शिक्षक के लिए दुर्गम में ही बने रहने की सहमति दे दी गई है।

साथ ही शिक्षा विभाग ने आगामी तबादला सत्र के लिए भी इस तरह की छूट का प्रस्ताव मांगा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

दरअसल ,तबादलों के बाद कई शिक्षक मनचाही जगह पर सुगम विद्यालय न मिलने पर दुर्गम क्षेत्र में ही बने रहना चाहते हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से इस पर सहमति के बाद शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

अपर निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को दिए आदेश में कहा गया है कि ऐसे शिक्षक जिनका दुर्गम से सुगम के इच्छित विद्यालयों से इतर अन्य विद्यालयों में तबादला हुआ है। यदि वे स्वेच्छा से दुर्गम के पूर्व के विद्यालयों में ही सेवा देना चाहते हैं, तो ऐसे शिक्षकों को उनके पूर्व तैनाती के दुर्गम स्थल पर ही पद खाली होने पर बने रहने दिया जाए। इसके अलावा आगामी तबादला सत्र के लिए भी इस तरह के प्रस्तावों को समिति के सामने प्रस्तुत किया जाए।

इन्हें भी पढ़े:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts