बड़ी खबर: योगी के खौफ से उत्तराखंड आने वाले अपराधियों के लिए डीजीपी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खौफ से उत्तराखंड आने वाले अपराधियों के लिए नवनियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार ने बड़ा ऐलान किया। डीजीपी ने बोला कि अपराधियों से निपटा हमें आता है और अपराधियों का पक्का इलाज किया जाएगा। दर,असल  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने काफी […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खौफ से उत्तराखंड आने वाले अपराधियों के लिए नवनियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार ने बड़ा ऐलान किया। डीजीपी ने बोला कि अपराधियों से निपटा हमें आता है और अपराधियों का पक्का इलाज किया जाएगा।

दर,असल  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। लेकिन, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से अपराधियों ने भी यहां का रुख किया है। 

उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी उत्तराखंड को सॉफ्ट टारगेट न समझें। अपराधियों से निपटना हमें आता है और अपराधियों का पक्का इलाज किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने हरिद्वार पहुंच कर  अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधीनस्थों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया और अपराध के खात्मे का आह्वान किया। 

सिटी कंट्रोल रूम में अधीनस्थों की बैठक लेने के बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुए। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस जनता के लिए मित्र पुलिस है और अपराधियों के लिए काल है। 

डीजीपी अभिनव कुमार के मुताबिक ‘मुझसे पूर्व भी कई अधिकारियों ने अच्छे कार्य किए हैं। उन प्रयासों को जारी रखते हुए यह प्रयास किया जाएगा कि उत्तराखंड पुलिस देश की नंबर वन पुलिस बनकर उभरे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अपराध अब नहीं होंगे
अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि घटना से आमजन में महिला अपराधों के प्रति नकारात्मक छवि बनी है। 

महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग की महिला पुलिसकर्मियों के प्रति भी अच्छा माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। 

जोशीमठ और उत्तरकाशी सुरंग हादसे का हवाला देते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने अच्छा काम किया है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पुलिस को और ज्यादा चुस्त और दुरुस्त किया जाएगा। 

साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में भी पुलिस सक्रिय रूप से काम करेगी। जिसके तहत थाने-चौकियों में सोलर पावर प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। 

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts