सौगात: सीएम धामी ने की इन जवानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं। सब पढ़िए …

उत्तराखंड में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम धामी ने शिरकत की।

इस अवसर पर सीएम ने जवानों को सम्मानित करते हुए घोषणाओं का पिटारा खोला। सीएम धामी ने आज नई भर्तियों सहित कई बड़ी घोषणाएं की। 

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का यह 76वां स्थापना दिवस  देहरादून में रैतिक परेड के माध्यम से होमगार्ड ने सभी का दिल जीत लिया।

परेड में होमगार्ड ने न केवल अनुशासन का परिचय दिया, बल्कि मोटरसाइकिल दल ने कई हैरतअंगेज कारनामे कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। 

इस दौरान कार्यक्रम में होमगार्ड विभाग के द्रुत एप का विमोचन भी किया गया। जिसके माध्यम से आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में होमगार्ड अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा सकेंगे।

वहीं सीएम धामी ने भी कार्यक्रम के बाद होमगार्ड के लिए कई घोषणाएं कर विभाग को प्रोत्साहित करने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि हाल में ही राज्य में 330 महिला होमगार्ड जवानों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, प्रशिक्षण के बाद वे जल्द ही संगठन में अपना योगदान देंगी। अब 300 पुरुष होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी की जा रही है।  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रेम नगर में होमगार्ड के लिए फायरिंग रेंज बनाया जाएगा। इसके अलावा होमगार्ड को साल में 12 अवकाश दिए जाने और रेस्क्यू सेंटर के लिए भवन निर्माण ,विभागीय मोटरसाइकिल की भी घोषणा की है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की तर्ज पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में होमगार्ड को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं:

  • सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे।
  • होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी।
  • होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनाया जाएगा।
  • बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी।
  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • रेस्क्यू सेंटर व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts