मौसम अपडेट: हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना। ठंड में होगा इजाफा

Uttarakhand Weather forecast:उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट लेगा। हल्की बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड में इजाफा होगा। बर्फबारी और बारिश का असर पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों पर भी होगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की […]

Uttarakhand Weather forecast:उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट लेगा। हल्की बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड में इजाफा होगा। बर्फबारी और बारिश का असर पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों पर भी होगा।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। 

उसके बाद करीब एक सप्ताह तक प्रदेशभर का अधिकतम तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। ऐसे में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के भी तापमान में गिरावट आएगी।

बर्फबारी होने के लिए विंटर बारिश का होना बहुत जरूरी है। लेकिन, नवंबर से लेकर अभी तक कुछ दिनों को छोड़ प्रदेश के किसी भी जिले में खास बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बीते साल भी विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय जिलों में नवंबर व दिसंबर में बहुत कम बर्फबारी देखने को मिली थी।

12 दिसंबर को अगर पर्वतीय जिलों में विंटर बारिश के अच्छे आंकड़े दर्ज किए गए तो यह बर्फबारी के लिए अच्छा होगा। इससे ग्लेशियर रीचार्ज होने के साथ नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा। उसका सीधा असर आने वाले दिनों के तापमान पर पड़ेगा।

Also Read This

गुलदार का खूनी हमला: 7 साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा विधायक को घेरा

पौड़ी। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई  उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। जिला मुख्यालय से सटे खांडूसैंण क्षेत्र...

दु:खद – केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में दो शव बरामद,6 की खोज जारी

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  केदारताल ट्रैक पर प्रतिकूल मौसम और भारी हिमपात के बीच लापता हुए आठ ट्रैकर्स में से दो के शव बरामद...

Related Posts