दुखद: झील में मिला गुमशुदा रेंजर हरीश चंद्र पांडेय का शव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पिछले कई दिनों से गुमशुदा रेंजर का शव झील में उतराता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ज़हव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

      नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई। 

भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में पशु अस्पताल के पास आज सवेरे स्थानीय लोगों ने बोट स्टैंड के समीप एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना उन्होंने भीमताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर शव से मिले पर्स में रेंजर हरीश चंद्र जोशी की फोटो, बिल और कुछ रुपये मिले। शव को भीमताल अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल शव कई दिनों से लापता रेंजर का बताया जा रहा है। रेंजर, पिछले कई दिनों से हल्द्वानी से लापता थे और उनकी आखिरी लोकेशन भीमताल देखी गई थी। इसके बाद उनके परिजन और पुलिस ने भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की थी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts