दुखद: झील में मिला गुमशुदा रेंजर हरीश चंद्र पांडेय का शव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पिछले कई दिनों से गुमशुदा रेंजर का शव झील में उतराता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ज़हव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।       नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस शव को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पिछले कई दिनों से गुमशुदा रेंजर का शव झील में उतराता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ज़हव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

      नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई। 

भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में पशु अस्पताल के पास आज सवेरे स्थानीय लोगों ने बोट स्टैंड के समीप एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना उन्होंने भीमताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर शव से मिले पर्स में रेंजर हरीश चंद्र जोशी की फोटो, बिल और कुछ रुपये मिले। शव को भीमताल अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल शव कई दिनों से लापता रेंजर का बताया जा रहा है। रेंजर, पिछले कई दिनों से हल्द्वानी से लापता थे और उनकी आखिरी लोकेशन भीमताल देखी गई थी। इसके बाद उनके परिजन और पुलिस ने भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की थी।

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts