एक्शन : यहां अवैध खनन की कार्यवाही में 6 ट्रैक्टर सीज

रिर्पोट: नीरज धीमान        जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो एंव तहसील स्तर पर गठित अवैध खनन निरोधक दल द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाती है। जिसके क्रम में गत दिवस में तहसील भगवानपुर के उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा रात्री को औचक निरीक्षण हेतु टीम तैयार की गयी, जिसमें विभिन्न स्थानों […]

रिर्पोट: नीरज धीमान 

      जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो एंव तहसील स्तर पर गठित अवैध खनन निरोधक दल द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाती है। जिसके क्रम में गत दिवस में तहसील भगवानपुर के उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा रात्री को औचक निरीक्षण हेतु टीम तैयार की गयी, जिसमें विभिन्न स्थानों में औचक छापेमारी करके 6 ट्रैक्टरों को सीज किया गया है, जिनमें जुर्माने की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जाएगी। 

      उपजिलाधिकारी भगवानपुर का कहना है कि तहसील स्तर पर अवैध खनन व परिवहन की कार्यवाही सँयुक्त रूप से भी की जाती है जिसमें जो भी पकड़ में आता है तो उन्हें सीज कर दिया जाता है। उक्त कार्यवाही में तहसील भगवानपुर के तहसीलदार के साथ अन्य विभिन्न राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts