सर्दी : सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी । चार दिनों में और गिरेगा तापमान,जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चल रही सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी है।  मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।  हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 24 से 26 दिसंबर के बीच बारिश-बर्फबारी होने […]

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चल रही सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। 

हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 24 से 26 दिसंबर के बीच बारिश-बर्फबारी होने से तापमान बढ़ भी सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 24-25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश-बर्फबारी होने का भी अनुमान लगाया जताया है। 

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है।

 24 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 25 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। 

कुछ पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आएगी। पारा गिरने के साथ ही कोहरे की दस्तक से ठंड में इजाफा होगा।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts