बड़ी खबर : प्रशासन के नाक के नीचे सेलाकुई में चल रहा अवैध खनन

इंद्रजीत असवाल सेलाकुई देहरादून  मामला चाहे पहाड़ो का हो या मैदानी क्षेत्रों का खनन माफिया हर तरफ से सरकार को हर साल करोड़ो रूपये के राजस्व का चूना लगाता आ रहा है । जिसमे प्रशासन की मुख्य भूमिका रहती है जिस प्रशासन को चोरी रोकने जिम्मेदारी दी गई है वही प्रशासन चन्द चांदी के खनकते […]

इंद्रजीत असवाल

सेलाकुई देहरादून 

मामला चाहे पहाड़ो का हो या मैदानी क्षेत्रों का खनन माफिया हर तरफ से सरकार को हर साल करोड़ो रूपये के राजस्व का चूना लगाता आ रहा है ।

जिसमे प्रशासन की मुख्य भूमिका रहती है जिस प्रशासन को चोरी रोकने जिम्मेदारी दी गई है वही प्रशासन चन्द चांदी के खनकते सिक्को में अपने जमीर को बेच देता है ।

मामला प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून के सेलाकुई का है जहाँ पर इन दिनों स्वारना नदी में जमकर अवैध खनन चल रहा है सबसे अहम बात ये है कि यह अवैध खनन थाने से महज 200 मीटर दूरी पर चल रहा है ।

माफिया द्वारा नदी को 4 से 8 मीटर नीचे तक खोद दिया गया है जिसमे कि अब डम्फर व टैक्टर दिखाई भी नही देते और सम्बन्धित विभाग अपने दफ्तरों में ठंड के कारण हीटर लगाकर कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है  ।

यह खनन रोज रात्रि में चल रहा है सूत्रों की माने तो जिन स्टोन क्रेसरो के पास निजी पट्टा नही है उनके लिए यहाँ से माल सप्लाई हो रहा है ।

इस मामले में हमारे द्वारा थाना प्रभारी सेलाकुई से बात करने की कोशिश की गई तो वे कोर्ट ड्यूटी पर गए थे जिसके कारण उनका फोन नही लग पाया।

वही इस मामले में हमारे द्वारा उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार जी से बात की गई उनका कहना था कि वे खनन विभाग के साथ मोके पर जाकर संयुक्त जांच करेंगे ।

अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रशासन खबर छपने पर क्या कार्यवाही करता है या फिर जांच कहकर ही मामले को टाल देता है!

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts