बिग ब्रेकिंग : पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल। कई अफसरों के हुए तबादले, देखें

उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है। शासन ने आज आठ अफसर के तबादले कर दिए।

देखें: 

  1. सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं। 
  2. अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है।
  3. देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे।
  4. अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। 
  5. कमलेश उपाध्याय को देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है। 
  6. एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है।
  7. प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाए गए।
  8. पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली। मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts