बड़ी खबर : जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । 3,24,450 रुपये सहित 4 मोबाइल फोन बरामद

गिरीश चन्दोला /चमोली चमोली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार जुआरीयों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों के साथ 3,24,450 रुपये और 4 मोबाइल फोन बरामद किये। पुलिस अधीक्षक चमोली ने पुलिस टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार की घोषणा भी की है । पुलिस अधीक्षक […]

गिरीश चन्दोला

/चमोली

चमोली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार जुआरीयों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों के साथ 3,24,450 रुपये और 4 मोबाइल फोन बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक चमोली ने पुलिस टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार की घोषणा भी की है ।

पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बताया कि जनपद के गोचर क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक होटल में जुआ खेलने का मामला संज्ञान में लाया गया। पुलिस द्वारा मामले में सटीक जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा,जिस दौरान पुलिस को जुआ खेलते हुए चार लोग मिले और उनसे तीन लाख 3,24, 450 रुपये और 4 मोबाइल फोन  बरामद हुए ।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार वैधानिक कार्यवाही करने हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया और कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु0अ0सं0 – 01 / 24 धारा – 13 जुआ अधिनियम बनाम जयकृत सिंह आदि पंजीकृत किया गया ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को ₹5000 उनकी ओर से इनाम राशि घोषित की की है। 

वहीं उन्होंने बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ और अवैध कारोबारी पर नकल कसने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में अमित कुमार सैनी पुलिस  उपाधीक्षक कर्णप्रयाग , निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत कोतवाली कर्णप्रयाग , पंकज कुमार कोतवाली कर्णप्रयाग ,  सुधा सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग ,  दीवान सिंह कोतवाली रहे।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts