बड़ी खबर : शिक्षा विभाग का प्रशासनिक अधिकारी निलंबित, जानिए कारण

शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए। प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है। कुछ समय पहले कुछ […]

शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए।

प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है।

कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं।

इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts