पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट न्यूज : एच.एम.टी.के कर्मचारी आवासीय कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

January 11, 2024
in उत्तराखंड
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने एच.एम.टी.के कर्मचारी आवासीय कॉलोनी में पानी की आपूर्ति को अवैध रूप से रोकने के खिलाफ याचिका में केंद्र सरकार, जिलाधिकारी, एच.एम.टी.वॉच फैक्ट्री प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर आवासीय कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिये गए हैं। न्यायालय ने निवासियों को जल शुल्क का भुगतान करने को कहा है। 

 एच.एम.टी.कामगार संघ ने रानीबाग के कर्मचारी आवासीय कॉलोनी में पानी की आपूर्ति को अवैध रूप से ठप करने के खिलाफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। कहा गया कि 2 जनवरी 2024 को एच.एम.टी.फैक्ट्री प्रबंधन ने याचिकाकर्ता कर्मचारियों के आवास की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी थी। कर्मचारियों ने फैक्ट्री बंद करने के आदेश को पहले ही उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी है जो लंबित है।

कर्मचारियों ने न्यायालय से प्रार्थना कर कहा कि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार द्वारा सशर्त बंद करने की अनुमति दी गई थी, जिसके अनुसार 2007 के नैशनल पे-स्केल पर वी.आर.एस./वी.एस.एस.पैकेज या छंटनी मुआवजा देने के बाद ही फैक्ट्री को बंद किया जा सकता था। 

एच.एम.टी.वॉच फैक्ट्री प्रबंधन ने याचिकाकर्ताओं को 2007 के नैशनल पे-स्केल पर वी.आर.एस./वी.एस.एस.पैकेज नहीं दिया है, इसलिए प्रबंधन ने स्वयं बंद करने के आदेश की शर्तों का उल्लंघन किया है। विवाद अभी भी न्यायालय के समक्ष लंबित है और निवासियों को कॉलोनी खाली करने के लिए मजबूर करने का कोई भी प्रयास मनमाना और अवैध है।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता इरुम ज़ेबा के अनुसार, न्यायालय ने आज मामले की सुनवाई हुई जिसमें केंद्र सरकार, जिलाधिकारी, एच.एम.टी.वॉच फैक्ट्री प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर रानीबाग के एच.एम.टी.कर्मचारी आवासीय कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है। साथ ही निवासियों को जल शुल्क भुगतान करने को भी कहा गया है।


Previous Post

बड़ी खबर : भ्रष्टाचार के आरोप में रजनी भंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त

Next Post

हाईकोर्ट न्यूज : जे.के.टायर इंडस्ट्री द्वारा जोहर भूमि को गैरकानूनी तरीके से कब्जाने के मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

Next Post
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी

हाईकोर्ट न्यूज : जे.के.टायर इंडस्ट्री द्वारा जोहर भूमि को गैरकानूनी तरीके से कब्जाने के मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: इन कारणों से रद्द हो सकता है नामांकन!
  • हाईकोर्ट न्यूज़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई, सरकार को 10 दिन में काउंटर फाइल करने के आदेश
  • हाइकोर्ट न्यूज: विनियमितिकरण नियमावली पर पुनर्विचार याचिका  खारिज। अधर में लटका सैकड़ों विनियमित कर्मियों का भविष्य 
  • बिग ब्रेकिंग: सचिवालय के तीन अपर सचिवों को मिले विभाग। आदेश जारी ..
  • बिग मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी। अगले पांच दिन बरसात के नाम..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!