बड़ी खबर : एक्शन मोड में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी।अवैध प्लाटिंग और मानचित्र लटकाने पर अपनाए तीखे तेवर

देहरादून में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी काफी नाराज हैं। अधिकारियों के पेंच टाइट करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, वह सारी सूची सार्वजनिक भी की जाती रहे ताकि जनता को यह पता लगे कि इन इलाकों में प्लॉट […]

देहरादून में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी काफी नाराज हैं। अधिकारियों के पेंच टाइट करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, वह सारी सूची सार्वजनिक भी की जाती रहे ताकि जनता को यह पता लगे कि इन इलाकों में प्लॉट नहीं खरीदना है।

 उन्होंने बाकायदा अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर्स का नाम भी अखबारों में प्रकाशित करने की हिदायत दी।

 इसके अलावा बंशीधर तिवारी ने नक्शे स्वीकृत करने में आ रही दिक्कतों का भी संज्ञान लिया और कहा कि समयबद्ध तरीके से नशे स्वीकृत किए जाएं। इसके लिए यदि अवकाश के दिन भी काम करना पड़े तो भी किया जाए लेकिन कोई भी नक्शे लंबित नहीं रहने चाहिए।

 उन्होंने हर शनिवार को शमन के लिए विशेष शिविर की आयोजित करने के निर्देश दिए। 

बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर की सूरत बिगाड़ने के लिए संकरी सड़कों पर बसी कालोनियां ही अधिक तर जिम्मेदार है।  अवैध प्लाटिंग करने वालों को बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा। बंशीधर तिवारी के तेवरों से प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डरों में हलचल मची है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts