बड़ी खबर : दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक सस्पेंड, जानिए कारण

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है।  डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में नमूना फुल क्रीम का वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लिया […]

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। 

डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में नमूना फुल क्रीम का वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लिया था। 

इस सैंपल की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर में जांच हुई थी।इसकी रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। इसको लेकर दायर वाद में नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के उल्लंघन किए जाने के क्रम पचास हजार की शस्ति आरोपित की गई है। उक्त क्रम में ही नरेंद्र के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। 

डंगुरियाल के दोषी पाए जाने की स्थिति में दीर्घ शस्ति दिए जाने की प्रबल संभावना है। आदेश में कहा गया है कि इसी क्रम में डुंगरियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निदेशालय डेरी विकास से सम्बद्ध किया जाता है। 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts