सावधान : जंगल में घांस काट रही महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला। हॉस्पिटल में भर्ती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी पर तीन भालुओं का हमला। महिला को घायलावस्था में बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।       नैनीताल से किलबरी कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के जंगल मे घांस काटने गई 37 वर्षीय खष्टी देवी पर भालू ने पीछे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी पर तीन भालुओं का हमला। महिला को घायलावस्था में बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

      नैनीताल से किलबरी कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के जंगल मे घांस काटने गई 37 वर्षीय खष्टी देवी पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि वहां तीन भालू थे जिसमें से एक ने हमला किया और खष्टी देवी को घसीटते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शी नीरज के अनुसार सवेरे 9:30 बजे हुई इस घटना में खष्टी देवी को भालू घसीटते हुए ले जा रहा था, जब उसके साथ वहां मौजूद चार अन्य लोगों ने हल्ला मचा दिया। जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी को छोड़कर तीनों भालू भाग गए।

नीरज ने बताया कि तीनों भालू वयस्क थे और हुलिए से हिमालयन बेयर प्रतीत हो रहे हैं। महिला के कान, गले और पीठ पर पंजों से निशान है, जिन्हें स्टिचिंग कर महिला को एडमिट किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी की तरफ से त्वरित सहायता के रूप में महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की धनराशि दी गई। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और क्षेत्र में गश्त का आश्वासन दिया है।

 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts