बिग ब्रेकिंग : बीजेपी के हुए ‘आप’ के जोत सिंह बिष्ट

आम आदमी पार्टी के संयोजक रहे जोत सिंह बिष्ट ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

जोत सिंह बिष्ट के इस्तीफा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जोत सिंह बिष्ट भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

जोत सिंह बिष्ट अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी ऑफिस पहुंचे। साथ ही आप के प्रवक्ता आर पी रतूड़ी, कमलेश रमन भी बीजेपी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी जोत सिंह बिष्ट को ज्वाइनिंग कराई। पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर जोत सिंह बिष्ट का स्वागत किया।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे रहे कर्नल कोठियाल ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts