चीला सड़क हादसा : इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम। मरने वालों की संख्या हुई 6

चीला सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक ने एम्स में दम तोड़ दिया। जिसके चलते मरने वालों की संख्या छः हो गईं। बीते 8 जनवरी को ऋषिकेश जिला मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था।  ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक […]

चीला सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक ने एम्स में दम तोड़ दिया। जिसके चलते मरने वालों की संख्या छः हो गईं।

बीते 8 जनवरी को ऋषिकेश जिला मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। 

ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल, कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया था और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया था। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में गिर गई थी। 

दुर्घटना में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने चीला नहर से वार्डन आलोकी का शव भी बरामद कर लिया था।

घटना में घायल हिमांशु गोसाई, राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू चालक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।

हिमांशु गोसाई, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू को कुछ दिन पहले एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। जबकि डाॅ. राकेश और कंपनी के कर्मी अंकुश का अभी उपचार चल रहा था।

अब उपचार के दौरान कंपनी के कर्मी अंकुश का निधन हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts