हादसा : देहरादून रानीपोखरी नरेंद्रनगर बाईपास पर खाई में गिरी अनियंत्रित कार, उड़े परखच्चे

नरेंद्रनगर -रानी पोखरी बाईपास मोटर मार्ग पर गुजराड़ा के समीप एक कार सिलोरो अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सड़क से कुछ दूरी पर निवास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चतर सिंह ने जैसे ही ढंगार में वाहन गिरते हुए देखा, उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी।  सूचना पाते […]

नरेंद्रनगर -रानी पोखरी बाईपास मोटर मार्ग पर गुजराड़ा के समीप एक कार सिलोरो अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सड़क से कुछ दूरी पर निवास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चतर सिंह ने जैसे ही ढंगार में वाहन गिरते हुए देखा, उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी।

 सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन के तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल मय राजस्व टीम, टीआरएफ टीम, थाना अध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

सर्च अभियान के दौरान दुर्घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचाया गया।

व्यक्ति की हालत काफी गंभीर और नाजुक देखते हुए उसे जॉली ग्रांट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ।

ढंगार, झाड़ी और रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतें आई। 

बताया जा रहा है कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जो स्वयं वाहन को चला रहा था। वाहन के ढंगार में गिरने से परखच्चे उड़ गये ,इतना तक के नंबरों का भी साफ पता नहीं चल पा रहा है,व्यक्ति इतना गंभीर घायल है कि वह, यह बताने में असमर्थ है कि कहां से कहां जा रहा था।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts