हादसा : यहां दो बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत। सात घायल

सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। बताया […]

सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। बताया गया है कि, हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रहे रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई।

दोनों बसों के आपस में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसे में दोनों बसों के सात यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts