बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल, देखें आदेश

उत्तराखंड में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। उत्तराखंड में बढ़ती कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच छात्रो का स्कूल जाना संभव नहीं हो रहा है। साथ ही मौसम विभाग भी लगातार ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है। आज फिर शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक […]

उत्तराखंड में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। उत्तराखंड में बढ़ती कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच छात्रो का स्कूल जाना संभव नहीं हो रहा है। साथ ही मौसम विभाग भी लगातार ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है।

आज फिर शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को अपरान्ह 01:00 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 23 जनवरी, 2024 को (01 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया गया हैं। 

शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज: उपनल और आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर रोक। सरकार को दिए अहम निर्देश

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी विभागों में उपनल (UPNL) और अन्य आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत...

अजब-गजब(वीडियो): डेढ़ साल से नहीं बाटी डाक। पोस्टमैन के कमरे से मिली आमजन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी चार बोरियां

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

Related Posts